फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह हजार परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। विद्यार्थी जहां पाठ्यक्रम रटने में लगे हैं वहीं विभाग केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में व्यस्त है। वर्ष 2013 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 86 हजार 63 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हालांकि शिक्षा माफियाओं की मकड़जाल में उलझे हाईस्कूल के पंद्रह हजार से अधिक परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक 96 विद्यालयों को केंद्र के रूप में हरी झंडी मिल चुकी है। शेष केंद्रों की जांच चल रही है। विगत वर्ष 117 केंद्र बनाए गए थे। जबकि इस बार 20 केंद्रों को डिबार कर दिया गया है। इस वर्ष हाईस्कूल के 51650 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे तो इंटरमीडिएट के 34413 छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा में भाग्य आजमाएंगी। परीक्षा से पूर्व शिक्षा माफिया भी पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं। ऐसे माफियाओं के मकड़जाल में पहले ही 26 विद्यालयों के लगभग 15485 परीक्षार्थी फंस चुके हैं। इस वर्ष यदि बोर्ड और शासन मेहरबान नहीं हुआ तो हाईस्कूल 12014 और इंटर के 3471 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। कारण लगभग 26 विद्यालयों ने विगत वर्ष रजिस्ट्रेशन फार्म समय से जमा नहीं किया था।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मालती राय ने बताया कि जिन विद्यालयों के फार्म बोर्ड ने वापस किए हैं उनके लिए शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है। किसी प्रकार का निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें