फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के धरने में पहुंचे विधायक मनोज और सुशील

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। नहर में पानी को लेकर सिंचाई डाक बंगला रैथा में किसानों का धरना आठवें दिन रविवार को भी जारी रहा। रविवार के धरने में किसानों के बीच सकलडीहा विधायक और काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों की समस्या को देखते हुए सैयदराजा विधायक मनोज सिंह भी मौके पर पहुंचे और विकास का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसानों के बीच सकलडीहा विधायक सुशील सिंह के आने पर जोरदार स्वागत हुआ। वहीं कुछ ही देर बाद सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू भी पहुंचे। दोनों विधायकों की उपस्थिति में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया। मनोज कुमार सिंह डब्लू ने किसानों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के सड़क, बिजली एवं पानी के प्रति लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही सारी समस्याओं का हल होगा। वहीं सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने उपस्थित किसानों का दिल जितने के लहजे में कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की हर समस्याओं के निराकरण के लिए मैं सदैव आपके बीच मिलूंगा। धरने में सुशील सिंह जनौली, फेकू कुशवाहा, सुभाष राय, चंद्रभान राय, टुनटुन राय, जयप्रकाश मौर्य, विपिन राय, पारसनाथ उपाध्याय, प्रभुनारायण यादव, पप्पू सिंह, श्रवण कुमार यादव, चौथी राम, सर्वानंद राय, दीना सिंह, नंद कुमार राय, फत्तेबहादुर सिंह, दीनानाथ यादव, शिवराज, अशोक राय, हरिद्वार तिवारी, रामदुलारे मौर्या, दीपू सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता बांके सिंह एवं संचालन जमुना सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें