फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के सिरोहुपुर गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर विमलेश उर्फ नेता की गुरुवार की देर रात चाकू घोंपकर हत्या करने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अलीनगर तिराहे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए सैयदराजा, अलीनगर, चंदौली, बलुआ और धानापुर थाने की पुलिस सहित एक कंपनी पीएसी लगा दी गई थी। साथ ही खुद एसपी अमित पाठक ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद लोगों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की अबतक गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार की देर रात घटना की जानकारी होते ही सिरोेहूपुर गांव की महिलाएं, पुरुष तथा बच्चे शव को अलीनगर तिराहे पर रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर सैयदराजा, अलीनगर, चंदौली, बलुआ, धानापुर थाने की पुलिस टीम सहित एक बटालियन फोर्स भी पहुंच गई वहीं पुलिस अधीक्षक अमित पाठक भी मौके पर पहुंच गए तथा हमलावरों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया था। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने में अबतक नाकाम है। इसके कारण सिरोहूपुर गांव में हत्या की घटना को लेकर तथा दो आरोपियों के अलावा बाकी के तीन नामजद के पकड़ से बाहर होने पर तनाव व्याप्त है। इस संबंध में कोतवाल डीपी आर्या का कहना है कि आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें