फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के किसानों को जल्द मिलेगा पैकेज

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश के परती भूमि सुधार एवं जल संसाधन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सरकार जल्द ही विशेष पैकेज देगी। इससे उन्हें सिंचाई, खाद, बीज और पानी सहित अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी। चुनाव के दौरान सपा ने जो वादे किए थे उसे सरकार अमल में लाएगी। श्री सिंह ने उक्त बातें शुक्रवार को नगर स्थित पूर्व प्रमुख विरेंद्र नाथ सिंह के आवास पर पत्रकारों से रूबरू होने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

श्री सिंह ने कहा कि पिछली सरकार ने पांच वर्षों के दौरान विकास का कोई भी कार्य नहीं किया है। मुख्यालय निर्माण संबंधी प्रशभन पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर अमल किया जाएगा और नेता जी ने जो घोषणा की है उसे पूरा किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में धन का महत्व बढ़ा है। धनबल के सहारे एमपी, एमएलए तो हो सकते हैं लेकिन नेता नहीं हो सकते। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की तुलना इतिहास के पूर्व तानाशाहों से की। वाराणसी और चंदौली में पार्टी ही हार पर उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना है इससे सचेत होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें