फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया शस्त्रागार का निरीक्षण

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण किया और प्रत्येक शस्त्रों की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने मातहतों को रख-रखाव संबंधी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसपी अमित पाठक बृहस्पतिवार को दोपहर कोतवाली जा धमके और सीधे यहां स्थित पुलिस लाइन के शस्त्रागार का रुख कर दिया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रागार में रखे असलहों और अन्य सामानों को बाहर निकलवाया और उनकी संख्या सहित वर्तमान स्थितियों का बारीकी से निरीक्षण किया। यही नहीं उन्होंने आंसू गैस के गोले की वैैधता को देखा और उसे अपनी डायरी पर नोट भी करते रहे। बताया कि इसकी तीन साल की वैधता होती है। इसलिए इनकी समय-समय पर रुटीन जांच की जाती है। रखे असलहों की साफ-सफाई न होने से नाराज दिखे एसपी ने आरमोरर को तत्काल सभी की साफ-सफाई का निर्देश दिया। कहा कि आंसू गैस की गन और गोले सुरक्षा के दृष्टिगत काफी महत्वपूर्ण होते हैं। सभी थानों के सिपाहियों को इनके उपयोग और रख-रखाव के बाबत प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर इसका सावधानी के साथ प्रयोग कर सकेें। इस अवसर पर आरआई अपने सहयोगियों संग पूरी तरह से मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें