फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी से मिले व्यापारी

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्ष साधना सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार से मिला। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं पर अधिशासी अधिकारी से घंटों वार्ता हुई। इसमें अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आप सभी की समस्याओं पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि नगर के पटरी व्यवसाइयों के सामने तमाम तरह की समस्याएं हैं। इनको अभी तक नगर पंचायत प्रशासन से कहीं भी दुकान लगाने के लिए जगह मुहैया नहीं कराई गई है। व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर भयभीत किया जाता है। अगर अतिक्रमण के नाम पर पटरी व्यापारियों को बिना स्थान दिए हटाया जाएगा तो उनके सामने तमाम तरह की परेशानियां उत्पन्न हो जाएंगी। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर ही कोई भी कदम उठाया जाए। प्रतिनिधि मंडल में इजहार अंसारी, संतोष जायसवाल, बजरंगी मौर्या, रमेश सोनकर, रामदेव साहू, दिलीप सोनकर, विद्यासागर गुप्ता, सगीर, पंचम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें