मुगलसराय। रेलवे अप डिपार्चर यार्ड में जी केबीन के समीप ट्रेन की सील बोगी बुधवार की शाम तेज आवाज के साथ पलट गई। आवाज सुनकर पहुंचे रेल कर्मचारियाें ने बोगी पलटने की सूचना उच्चाधिकारियाें को दी। बोगी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में मौके पर पहुंची एआरटी व टीआरडी विभाग की टीम बोगी को उठाने में समाचार दिए जाने तक जुटी रही।
स्थानीय रेलवे अप डिपार्चर यार्ड में जी केबिन के समीप इंजिल लाइन पर बुधवार की शाम मुगलसराय से जीजीएन को जा रही एक ट्रेन की सील बोगी नंबर एनएमजी 015424 प्वांइट में गड़बड़ी होने के कारण तेज आवाज के साथ पलट गई। बोगी को पलटते देख जी केबिन के कर्मचारियाें ने इसकी जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियाें को दी। आला अधिकारी भी बोगी पलटने की सूचना मिलते ही इंजिल लाइन के तरफ आनन-फानन में पहुंचकर पलटे हुए बोगी का मुआयना कर एआरटी विभाग को सूचित किया। बोगी पलटने के कारण लगभग बीस मीटर तक रेल की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गईं।