फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। आम जनता को सीधे जिला प्रशासन से जोड़ने की कवायद जिलाधिकारी एनके सिंह ने आरंभ कर दी है। इस अभिनव पहल के लिए डीएम ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिसका नंबर 1800-180-5078 होगा। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति किसी भी समय जन समस्याओं, भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारियां तथा शिकायतों को सीधे आनलाइन जिला प्रशासन तक आसानी से पहुंचा सकेगा। इस सिस्टम को एक हफ्ते के अंदर व्यवस्थित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील दिवस, थाना दिवस और किसान दिवस जैसे आयोजनों के बाबत जनसमस्याओं और शिकायतों के निस्तारण में आ रहे गतिरोध को देखते हुए आम आदमी की आवाज को सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचाने की कवायद के तहत डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस टोल फ्री नंबर के जरिए जिले का कोई भी नागरिक समस्याओं और शिकायतों को सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचा सकता है। जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार इस टोल फ्री नंबर पर प्राप्त सूचनाओं को रजिस्टर पर अंकित किया जाएगा तथा उसे त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित कर दिया जाएगा तथा निस्तारण को सुनिश्चित करने का भी पूरा प्रयास किया जाएगा।
डीएम के अनुसार इस नंबर पर गोपनीय सूचनाएं भी दी जा सकती हैं तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता भी पारदर्शिता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर सिस्टम को एक हफ्ते के अंदर सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। साथ ही टोल फ्री नंबर को आपरेट करने वाला कर्मचारी पहली घंटी पर ही फोन उठाएगा तथा समस्या को संज्ञान में लेगा। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के लागू होने से अधिकारियों के रूटीन वर्क की भी मानीटरिंग हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें