फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। सकलडीहा विकास खण्ड के नसीरपुर पट्टन में दलित बस्ती के ग्रामीणों ने जर्जर मार्ग बनवाने को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोप लगाया कि गांव में दलित बस्ती के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अगर शीघ्र क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो हम लोग आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सकलडीहा विकास खण्ड के नसीरपुर पट्टन में जिला पंचायत सदस्य द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि जिला पंचायत द्वारा मुस्लिम एवं यादव बस्ती में सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जबकि दलित बस्ती में जर्जर रोड की अनदेखी की जा रही है जिससे दलित बस्ती के लोगों में रोष प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क नहीं बनाये जाने से रात के अंधेरे में राहगीर व बुजुर्ग लोग ठोकर खाकर घायल होते रहते हैं। हमलोगों ने कई बार जिला पंचायत सदस्य से जर्जर मार्ग की मरम्मत हेतु शिकायत की लेकिन हम लोगों की बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। एक तरफ मुस्लिम व यादव बस्ती की सड़कों का मरम्मत कराया जा रहा है वही दलित बस्ती की तरह जाने वाले मार्ग को नहीं बनवाया जा रहा है, यह सौतेला व्यवहार सिर्फ हम लोगों के क्यों। वहीं ग्रामीणों ने चेताया कि अगर शीघ्र दलित बस्ती की तरफ का मार्ग मरम्मत नहीं हुआ तो हमलोग आगे बड़ा कदम उठाने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुखनी देवी, सरिता देवी, चांदनी, रुपा,रामचंद्र, लल्लन, रोहित, मालती देवी, कौशिल्या, शीला, जयराम, राधेश्याम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इस सम्बन्ध में जिला पंचायत सदस्य गुड्डू यादव का कहना है कि बजट न होने के कारण काम रुका हुआ है, बजट आते ही कार्य शीघ्र ही शुरु करा दिया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें