फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिए में उतारा वारिस-ए-पाक का रौजा

Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुंदरपुर गांव में ताजिया कारीगरों की ओर से शीशे का बनाया गया वारिस-ए-पाक देवा शरीफ रौजे का मॉडल आकर्षण का केंद्र है। आधा दर्जन विशेषज्ञ कारीगरों ने दस दिन की मेहनत से इसे तैयार किया है। ताजिया तैयार कराने में ताजिया कमेटी को 75 हजार रुपये से अधिक खर्च करने पड़े हैं।
विज्ञापन

नवीं को इमाम चौक पर बैठाया गया, दसवीं को कर्बला में ठंडा किया गया। अब इसकी खूबसूरती और कला देखने के लिए दस दिन तक मस्जिद के सामने रखा गया है। इसे बनाने में मोहर्रम अली, मक्सूद आलम, कुरबान अली, शब्बीर, आफताब, अकरम, सेराज अंसारी ने हुनर दिखाया है। जबकि चांद बाबू, मुन्ना प्रधान और प्रधान विशुन कन्नौजिया का भी सहयोग रहा है। भारी भर कम ताजिए की ऊंचाई 25 फीट और चौड़ाई 15 फीट है। कुरबान अली ने बताया कि गांव की यह पुस्तैनी और पंचायती ताजिया है। इसमें सभी लोगों का हर तरह से सहयोग रहता है।
विज्ञापन

बताया कि यहां हर साल अलग-अलग मॉडल के आकर्षक ताजिए तैयार किए जाते हैं। इसके लिए विशेषज्ञ कारीगरों से सलाह और सेवा ली जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें