फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

Sat, 20 Sep 2014 05:31 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। महज दो से चार घंटे विद्युत आपूर्ति से गुस्साए गोधना एवं चंदरखा के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह दस बजे बिलारीडीह विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। विद्युत उपकेंद्र के गेट पर ताला बंद कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि 48 घंटे में बेहतर ढंग से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो रविवार की सुबह करीब दस बजे गोधना गांव के समीप बबुरी-मुगलसराय मार्ग जाम करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिलारीडीह विद्युत उपकेंद्र से गोधना, चंदरखां, गंगेहरा, गौरी, बौरी, नियामताबाद, सरने, पांडेयपुर सहित दर्जनाें गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। रोस्टर के मुताबिक बिजली की आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को तमाम प्रकार की दिक्कतों से रूबरू होना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि बिजली न मिलने से इस उमस भरी भीषण गर्मी ग्रामीणों का काफी बुराहाल है। सबसे ज्यादा दिक्कत पेयजल की हो रही है पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को सुबह और शाम कुओं और हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। कहा कि आपूर्ति में सुधार के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई, किंतु स्थिति जस की तस है। विभाग द्वारा इस मामले में बरती गई लापरवाही के कारण ही हम सभी को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। विरोध प्रदर्श्त करने वालों में सरवर अली, वसीम अहमद, असफाक, गोपाल विश्वकर्मा, गुड्डू, तौसिफ खां सहित दर्जनाें की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
वर्जन
‘शासन द्वारा बिजली आपूर्ति का जो रोस्टर निर्धारित किया गया है उसी के अनुरूप आपूर्ति की जा रही है’। एके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें