फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षी के साथ युवक ने की छेड़छाड़

Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर जा रही 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच बी 2 में सफर कर रही नई दिल्ली में कार्यरत सीआईएसएफ की महिला आरक्षी के साथ उसी बोगी में यात्रा कर रहे एक युवक ने कानपुर के पास सोते समय छेड़खानी की। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर पीड़िता ने जीआरपी को लिखित तहरीर दी। महिला आरक्षी की तहरीर के आधार पर जीआरपी ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बिहार के लक्खीसराय निवासिनी और सीआईएसएफ में आरक्षी 24 वर्षीय युवती आनंद विहार टर्मिनल से अपने घर जाने के लिए 12368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस के बी 2 कोच में सवार हुई थी। उसकी आरक्षित बर्थ 33 थी। इसी कोच में बर्थ संख्या 36 पर 27 वर्षीय रविशंकर सिंह जमालपुर तक सफर कर रहा था। महिला आरक्षी के अनुसार कानपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद युवती को नींद आ गई। इसी दौरान युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा, जिसका उसने विरोध किया। शनिवार की सुबह लगभग पौने छह बजे ट्रेन के मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचने के बाद उससे मिली सूचना पर आरपीएफ वेस्ट पोस्ट थाने के एएसआई एपी पांडेय व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर जीआरपी ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। प्रभारी रतन यादव ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें