फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वेतन को लेकर भीख मांग किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। विकास खंड कार्यालय के एडीओ पंचायत कार्यालय के समीप शुक्रवार की दोपहर बारह बजे सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना के बाद बकाया छह महीने के वेतन को लेकर विरोध स्वरूप कटोरा लेकर भीख मांगा। वहीं वेतन दिलाने के लिए ब्लाक प्रमुख मुलायम सिंह यादव को पत्रक सौंपा गया।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के सफाई कर्मियों का छह महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने से उनके परिवार का खर्च कर्र्ज के सहारे चल रहा है। वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों द्वारा विकास खंड कार्यालय के एडीओ पंचायत के कार्यालय के समीप धरना दिया गया। इसके बाद सभी सफाईकर्मियों ने विरोध स्वरुप कटोरा लेकर भीख मांगना शुरु कर दिया। इसके बाद ब्लाक प्रमुख मुलायम सिंह यादव को वेतन भुगतान के सहयोग के लिए पत्रक सौंपा। इस दौरान सत्यनारायण, काशीनाथ, मुन्ना, संजय, आशा देवी, वासुदेव, गुलाब राम, तुफानी, राजेंद्र, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें