फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को बस ने रौंदा, दो की मौत

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। वाराणसी से नौगढ़ आ रही सवारियों से भरी बस ने शुक्रवार की शाम जलेबिया मोड़ पर चढ़ने के बाद चकिया नौगढ़ के सरहद पर राजदरी प्रताप से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों को कुचल दिया। जिसमें मौके पर दो लोगों ने दम तोड़ दिया और एक की हालत गंभीर होने पर चकिया के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के सबंध में बताया जाता है कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के रहने वाले रविशंकर (34), प्रमोद (36), अरविंद राय (24) सुबह बाइक पर सवार होकर राजदरी प्रपात घुमने आए हुए थे। सैर सपाटा करने के बाद तीनों साथ घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जलेबिया मोड़ पर उतर ही रही थी कि वाराणसी से नौगढ़ की ओर आ रही बस से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें रविशंकर और प्रमोद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अरविंद राय सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। घटना की जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज चकिया राणा प्रताप यादव एवं चौकी इंचार्ज भभौरा पतिराम यादव एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस द्वारा सभी को संयुक्त चिकित्सालय चकिया ले आए। जहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अरविंद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। नौगढ़ पुलिस ने घटनास्थल से बस को कब्जे में ले लिया है।

फोटो 03
छात्र को बचाने में नाले में पलटा ट्रैक्टर
मुगलसराय। चकिया तिराहे के समीप जीटी रोड से सेंट्रल कालोनी जाने वाले नाले में शुक्रवार को गिट्टी लदा ट्रैक्टर छात्र को बचाने के चक्कर में नाले में पलट गया । इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। बाद में ट्रैक्टर व ट्राली को किरान के मदद से निकाला गया। इस दौरान घंटे भर रास्ता अवरूद्व रहा। शुक्रवार की सुबह सात बजे गिट्टी लादकर बाजार से एक ट्रैक्टर लोको कालोनी की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर जीटी रोड से कालोनी की तरफ मुड़ा था कि इसी बीच एक छात्र सामने आ गया । जिसको बचाने के चक्कर में चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। जिससे गिट़टी लदे होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले पलट गया। इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया। मौके पर पहुंची पिकेट पुलिस ने किरान मंगवाकर ट्राली सहित ट्रैक्टर को बाहर निकलवाय। इस दौरान उस रास्ते पर आवागमन लगभग एक घंटे तक अवरूद्व रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें