फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा की हुई व्यापक व्यवस्था

Sat, 05 Apr 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। बिहार में दस अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान को लेकर आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर मुगलसराय रेल मंडल ने सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की है। ऐसा इसलिए ताकि कहीं से भी यात्रियों को काई परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे में मुगलसराय रेलवे स्टेशन ए ग्रेड स्टेशनों में शुमार है। यहां विभिन्न प्रांतों से आने वाली लगभग 275 वीआईपी और एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती है। बिहार में दस अप्रैल को होने वाले चुनाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। यात्रा में आपराधिक तत्व दखलंदाजी न करें इसे लेकर रेलवे सुरक्षा बल चप्पे-चप्पे पर नजर रखे है। ऐसे में मुगलसराय रेल मंडल ने किसी को काई असुविधा न हो, कोई न लुटे व ट्रेनें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचें, इसके लिए खास तैयारियां की हैं। अधिकारिक जानकारी के मुताबिक सभी महत्वपूर्ण व भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों में अतिरिक्त स्कार्ट तैनात कर दी गयी है। पैरा मिलेट्री फोर्स के जवानों की अलग से तैनाती की गयी है। वहीं रेलवे के खुफिया तंत्र से भी जानकारियां ली जा रही हैं। सारी तैयारियों की निगरानी के लिए भी अलग से आधे दर्जन एसआई को तैनात विभिन्न प्वाइंटों पर तैनात रहेंगे। एम्बुलेंस सेवा को दुरुस्त कर दिया गया है। मंडल के अतिसंवेदनशील इलाकों के रेलवे ट्रैक पर चौबीस घंटे गश्त कराई जा रही है। वहीं रात्रि कालीन गुजरने वाली वीआईपी ट्रेनों के आगे एक पायलट इंजन को भी भेजने की व्यवस्था की गयी है। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि यात्रियों और ट्रेनों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त लोकल पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की भी सुरक्षा को लेकर मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें