फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने गरीबों को जाति और धर्म में नहीं बांटाः स्वामी प्रसाद

Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मुख्यालय स्थित केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मुलायम सिंह और नरेंद्र मोदी हिंदू और मुसलमान भाइयों की लाशों पर राजनीति कर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बहन जी ने गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं। गरीबों को जाति और धर्म में नहीं बांटा। हमारे कार्यकाल में प्रदेश में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। लेकिन सपा की सरकार आते ही यूपी में जंगलराज कायम हो गया है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अपराधी जब चाहते हैं खून-खराबा और लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। मुजफ्फर नगर का दंगा सपा की सरकार पर एक बदनुमा दाग है। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथ लिया। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बसपा की मायावती सरकार ने गरीबों को छत दिया, गरीब बेटियों के लिए कई योजनाएं चलाईं। लेकिन सपा सरकार ने आते ही सारी योजनाओं को बंद कर दिया। इस समय प्रदेश में गुंडाराज कायम है। सांसद दारा सिंह ने कहा कि बसपा में सभी वर्ग के लोगों को सम्मान मिलता है। सपा की सरकार के खिलाफ लोग अब लामबंद होने लगे हैं। जनता परिवर्तन चाह रही है। जोन इंचार्ज डा. रामकुमार कुरील ने बसपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और सपा, भाजपा सहित कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भड़ास निकाली। इस अवसर पर विधायक रमेश बिंद, एमसलसी विनीत सिंह, लोक सभा प्रत्याशी अनिल कुमार मौर्य, पूर्व विधायक सारदा प्रसाद, माया सिंह, जिलाध्यक्ष घनश्याम आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन कमलाशंकर भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें