चकिया। कोतवाली क्षेत्र के बिहार सीमा से सटे एक गांव में दलित नाबालिग बालिका के साथ पड़ोसी गांव के दो युवकों द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। बालिका के बयान के आधार पर कोतवाली में दोनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक दलित बालिका को शुक्रवार की रात पड़ोसी गांव के ही दो युवकों ने उठा लिया तथा उसके साथ दुराचार किया। बालिका सुबह होने पर घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। घरवाले उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया।