मुगलसराय। रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह रेलवे मजिस्ट्रेट के निर्देश पर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हुई चेकिंग में बिना टिकट व अन्य खामियां मिलने पर तीन सौ लोगों को पकड़ा गया। चेकिंग स्टाफ ने इस दौरान पकड़े गए यात्रियों से 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला । चेकिंग अभियान वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार झा के नेतृत्व में चला। चेकिंग अभियान में तीन दर्जन से चेकिंग स्टाफ और एक दर्जन आरपीएफ और जीआरपी के जवान शामिल रहे।
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में शनिवार की सुबह चेकिंग स्टाफ और सुरक्षा तंत्रों ने 11106 डाउन झांसी बैरकपुर एक्सप्रेस, 12505 अप गुवाहाटी आनंद विहार टर्मिनल नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 12311 अप हावड़ा कालका मेल, 12487 अप जोगबनी आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस, रांची वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 52316 डाउन मुगलसराय बक्सर पैसेंजर समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार झा ने कहा कि चेकिंग अभियान में कुल तीन लोग बिना टिकट और अपर्याप्त टिकट के चलते पकड़े गए। सभी ने जुर्माना अदा कर दिया।