फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान आवंटन के लिए प्रदर्शन

Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बरहनी ब्लाक क्षेत्र के दैथा गांव के लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वे एडीओ पंचायत व प्रधानपति पर सरकारी कोटे की दुकान के आवंटन में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही निष्पक्ष तरीके से दुकान का आवंटन किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निर्धारण करने के लिए बुधवार को समयानुसार ग्राम पंचायत भवन पर बैठक बुलाई गई। इस दौरान कोटे की दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। वहां मौजूद अधिकांश ग्रामीणों ने कोटे की दुकान आवंटन के लिए फूलन भारती के पक्ष में हाथ उठाए। बावजूद इसके वहां मौजूद एडीओ पंचायत व प्रधानपति ने बैठक को स्थगित करते हुए आवंटन प्रक्रिया को वहीं रोक दिया। इससे नाराज होकर ग्रामीण गुरुवार को भारी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने प्रधानपति व एडीओ पंचायत के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कहा कि गांव में कोटे की दुकान का आवंटन मनमाने ढंग से नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी अन्य व्यक्ति को कोटे की दुकान का आवंटन किया गया है तो उसे निरस्त करते हुए फूलन भारती को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित की जाए। इस दौरान महेश यादव, बबलू, नागेंद्र, पारस आदि उपस्थित रहे। संचालन फूलन भारती व रामानंद भारती ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें