महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में चल रहे इंटरमीडिएट परीक्षा के मूल्यांकन
का कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। परीक्षक अब तक 95 फीसदी कापियों की
जांच कर चुके हैं।
कुल 236012 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। इससे कार्य निर्धारित तिथि के अंदर पूर्ण होने की संभावना है।
गौरतलब
है कि बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन शुरुआती दौर
में माध्यमिक शिक्षकों के आंदोलन के कारण काफी प्रभावित हुआ।
उस समय यह लगा
कि मूल्यांकन का कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पाएगा, लेकिन शासन से वार्ता
के बाद मूल्यांकन कार्य में लौटे शिक्षकों ने तेजी दिखाई।
उपनियंत्रक डा.
रामचन्द्र शुक्ल ने बताया कि 95 फीसदी कापियों का मूल्यांकन हो चुका है।
शेष पांच फीसदी कापियां निर्धारित तिथि के अंदर पूर्ण कर ली जाएगी।
अंग्रेजी और रसायन विज्ञान की लगभग चार हजार कापियों का मूल्यांकन कार्य
बाकी है, जो रविवार को पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं जनपद में बने दूसरे
मूल्यांकन केन्द्र नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय में भी मूल्यांकन का
कार्य जारी है। लगभग डेढ़ लाख कापियों में से एक लाख का मूल्यांकन कर लिया
गया है। तीन दिनों के अंदर यहां भी मूल्यांकन कार्य हो जाएगा।
वहीं
मुगलसराय स्थित मूल्यांकन केंद्र पर अब तक डेढ़ लाख के सापेक्ष एक लाख
कापियां जांची जा चुकी है। तीन दिनों के अंदर मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर
लिया जाएगा। रविवार से सुबह सात बजे से परीक्षक मूल्यांकन कार्य करेंगे।