रेलवे बोर्ड के मेंबर मैकेनिकल हेमंत कुमार ने शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे
के स्थानीय रेल मंडल स्थित डेहरी आन सोन स्टेशन के समीप स्थित डालमियां नगर
फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
स्पेशल ट्रेन से मुगलसराय पहुंच अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद गंतव्य को रवाना हो गये।
गौतलब
है कि कुछ वर्ष पूर्व रेलवे ने लगभग आठ वर्ग किलोमीटर में बसी डालमिया नगर
फैक्ट्री को अधिग्रहण कर लिया था। लेकिन कई काफी समय से रेलवे उस पर कुछ
भी कार्य नहीं कर सका है। सू़त्रों की मानें तो रेलवे अब उसमें अपना एक
कारखाना बनाने की तैयारी कर रहा है।
इसकी के तहत हेमंत कुमार मेंबर
मैकेनिकल रेलवे बोर्ड पूर्व निर्धारित कार्यक्त्रस्म के अनुसार 15483 अप
महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार की सुबह लगभग सात बजे मुगलसराय रेलवे
स्टेशन पहुंचे जहां अधिकारी ने उनका स्वागत किया। विश्राम के कुछ देर बाद
लगभग दस बजे वह स्पेशल ट्रेन से डेहरी आन सोन के लिए रवाना हो गये।
जहां
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के बाद डालमियां नगर फैक्ट्री गये जहां उन्होंने
अधिकारियों संग पूरे कैंपस का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश
दिये।
दोपहर लगभग दो बजे स्पेशल ट्रेन से वापस मुगलसराय लौटने के बाद
अधिकारियों संग मीटिंग कर सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हो गये।
इस
दौरान डीआरएम विद्याभूषण, सीनियर डीसीएम आशीष कुमार झा, सीनियर डीओएम आधार
राज, सीनियर डीइएन कोआर्डिनेशन अशोक कुमार समेत मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद
रहे।