फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद न होने से नाराज किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। चकिया तथा सिकंदरपुर गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद न होने तथा अन्य क्रय केंद्रों पर खरीद की गति धीमी होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों में नाराजगी है। किसानों ने मंगलवार को एसडीएम प्रदीप कुमार को ज्ञापन देकर खरीद को तेज करने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विरेन्द्र पाल ने कहा कि किसानों का अधिकतर गेहूं कटकर घर आ चुका है तथा खलिहानो में भी पड़ा हैं। सरकारी तथा सहकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद को लेकर क्रय केंद्र प्रभारी कोई दिलचस्पी नही ली जा रही है। वही थोड़ी बहुत जो खरीद हो रही है उसमें भी कटौती की जा रही है। इससे किसानों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सरकार के मानक के अनुसार यदि खरीद आरंभ नही की गई तो यूनियन आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में भानू प्रताप सिंह, अतिबल सिंह, टिंकू मेहता, अरविंद, मोती दादा, ओमप्रकाश, जोखन, रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें