सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में सेना के जवानों के परिवारों सहित 48 ग्रामीणों को तहसील प्रशासन ने की ओर से बेदखली का नोटिस जारी किए जाने से नाराजगी है। नाराज जवानों के परिवार सहित ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन द्वारा वर्षों से रह रहे लोगों को गांव से बेदखल करने का प्रयास कर रहा है। शीघ्र नोटिस वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब चार पीढ़ी से अधिक समय से ग्रामीणों का परिवार गांव में रह रहा है। आजादी से लेकर देश की सेवा में गांव के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। गांव में दर्जनों परिवार के युवक सीआरपीएफ, एसएसबी, नेवी, पुलिस व बीएसएफ में तैनात हैं। बावजूद इसके तहसील प्रशासन ने जवानों के परिवार को बंजर व नवीन परती की भूमि बताते हुए बेदखली का नोटिस जारी किया है। इसके अलावा ग्रामीणों पर 50 हजार से तीन लाख रुपये जुर्माने के साथ 16 अप्रैल को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। वहींग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के आरोपों को निराधार बताया है। प्रदर्शन करने वालों में अनिल पासवान, राजू यादव, सचउ यादव, हीरा, सुदामा, विसनी, बचाउ, लालजी, श्यामनारायण, सुभाष, लालबहादूर, दीना पासवान, राम प्रससाद, कल्लू, सरवन पासवान, महेन्द्र, घुरा पासवान शामिल रहे।