फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम पचखरी गांव के समीप सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मजदूर की मौत के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

पौनी गांव निवासी सुरेश उर्फ पिंटू (35) सुबह ट्रेन पकड़कर जमनिया जा रहा था। तुलसी आश्रम स्टेशन से कुछ दूरी पर पचखरी गांव के समीप ट्रेन से गिरने से उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को दो पुत्री काजल और करीना और एक पुत्र कोमल है। मौत की खबर सुनते ही बच्चे सहित पत्नी गीता, माता मूंगा देवी, पिता चंद्रदेव और भाई धीरेंद्र दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें