फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कलर में रंगी कूड़ा गाड़ियो का रंग बदलने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ा
विज्ञापन

चकिया। लोक सभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। इसके तहत स्थानीय प्रशासन नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी पोस्टर, बैनर, होर्डिंग को हटवाने में जुटा हुआ है। मंगलवार को चकिया नगर में चल रही केसरिया में रंगी कूड़ा-गाड़ियों का रंग बदलने का निर्देश उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र को दिया है। नगर पंचायत चकिया द्वारा घर-घर जाकर कूड़ा उठाने के लिए कई कूड़ा गाड़ियों की व्यवस्था की गयी है, जो केसरिया रंग में रंगी हुई है। मंगलवार को कोतवाली में हो रही शांति समिति की बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई, इस पर उन्होंने कूड़ा गाड़ियों का रंग बदलने कराने का निर्देश दिया है। ब्यूरो
बूथों को रोशन करने का सर्वे आरंभ
चकिया। लोकसभा चुनाव के दौरान नगर में स्थापित बूथों एवं पोलिंग स्टेशनों को रोशन करने के लिए मंगलवार को बिजली विभाग के सहायक अभियंता अनिल सिंह तथा अवर अभियंता प्रमोद शर्मा ने विद्युत कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से बूथो का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम, चकिया द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज, क्रय-विक्रय सहकारी समिति, जिला पंचायत कन्या इंटर कॉलेज तथा विकास खंड कार्यालय का दौरा कर विद्युत व्यवस्था का सर्वे किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें