फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के धरने को सपा प्रवक्ता का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर । धानापुर विकास खंड क्षेत्र के डवरिया गांव के सघन सहकारी समिति पर कई दिनों से किसानों के चल रहे धरना का समर्थन मंगलवार को सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने किया। धरना पर बैठे किसानों के हर लड़ाई को लड़ने के आश्वासन दिया। साथ ही धान खरीद के बकाए के भुगतान के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से वार्ता की तत्काल किसानों के बकाए की मांग की। उन्होंने आश्वास्त किया कि जल्द ही किसानों के धान के बकाए का भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को छलने का काम किया है। धान खरीद के समय सरकार ने वादा किया था कि खरीद के 72 घंटे के अंदर ही भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन 72 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक किसानों के धान के खरीद का भुगतान नहीं हो पाया है। चुनाव के समय किसानों की आय दोगुनी करने वाली सरकार किसानों की फसल के मूल्य को भी नहीं दे पा रही है। सभी मोर्चा पर सरकार फेल हो चुकी है। इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। इस दौरान दीना नाथ श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव, कैलाश यादव, विजेंद्र यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें