फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए आज प्रशिक्षित होगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों का चुनाव प्रशिक्षण आज
विज्ञापन

वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए विज्ञान सूचना केंद्र में दी जाएगी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग की ओर से 26 फरवरी को सभी नोडल अधिकारियों व कर्मचारियों की जिला विज्ञान सूचना केंद्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने समय से उपस्थित होने का निर्देश जारी किया है।
डीएम ने गत दिनों नोडल अधिकारियों की तैनाती कर आयोग के निर्देशों का पालन करने साथ चुनाव कार्य को ईमानदारी से करने का फरमान जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को 26 फरवरी को मुख्यालय स्थित एनआइसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ के प्रशिक्षण चुनाव की बारीकियों से अवगत कराएंगे। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्धारित अवधि तक एनआइसी पहुंचने का निर्देश दिया है। मतदान कार्मिकों की नियुक्ति की कवायद के साथ ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। जिले में कुल 146 सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। निवार्चन आयोग के निर्देशानुसार एनआइसी में मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण होगा। इसके लिए 50-50 व 46 अधिकारियों की कुल तीन टीमें बनाई गई हैं। प्रशिक्षण की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्येक टीम को एक घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट--
लोकसभा चुनाव को जिले में नियुक्त किए गए नोडल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का मंगलवार को एनआइसी में प्रशिक्षण होगा। इसमें लखनऊ के प्रशिक्षक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जानकारी देंगे।
डा. एके श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें