धान के बकाए भुगतान की मांग
डीएम से मिलकर किसानों के धान के बकाया की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सियाराम पाठक ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की। जनपद के किसानों के क्रय केंद्रों पर बेचे गए धान के बकाया भुगतान की तत्काल करने की मांग की। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जल्द की किसानों के धान के बकाया का भुगतान करा दिया जाएगा। गौरतलब है कि रविवार को सकलडीहा क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों ने एक करोड़ से अधिक बकाया होने पर विरोध प्रदर्शन किया था।
इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि किसानों ने क्रय केंद्रों पर अपने धान तो बेच दिया, लेकिन लगभग दो माह बीत गए अभी तक बकाया का भुगतान क्रय केंद्र के प्रभारियों की ओर से नहीं किया गया। इससे किसानों के सामने तमाम तरह की परेशानी आ रही है। कहा कि कई किसानों के यहां वैवाहिक कार्यक्रम भी पड़े हुए है। किसान अपनी बेचे गए धान की उपज के बकाया के लिए क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं।