फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की निगरानी होगी धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। किसानों से धान खरीदने में हिलाहवाली करने वाले केंद्र प्रभारियों की अब खैर नहीं है। अब जिला स्तरीय अधिकारी धान क्रय केंद्रों पर पहुंच किसानों की उपज को खरीदने की मानिटरिंग करेंगे। शासन से मिले निर्देश के बाद जिला प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि एक दो दिन के अंदर ही सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

धान के कटोरे में किसानों से उनकी उपज खरीदने के लिए शासन से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 28 फरवरी तक कुल एक लाख 83 हजार एमटी धान की खरीद क्रय केंद्रों के माध्यम से होनी है। लेकिन अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 26 प्रतिशत यानि लगभग 70 लाख एमटी से अधिक धान खरीदा चुका है। लेकिन अधिकारियों को इस बात की चिंता सता रही है कि दो महिने से कम समय शासन से मिल लक्ष्य को कैसे पूरा किया जाएगा। लेकिन अब शासन से आए निर्देश के हिसाब से सभी क्रय केंद्रों करा जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारी को सौंपा जाएगा। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जल्द ही सभी अधिकारियों की क्षेत्रवार ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें