चंदौली। शासन ने अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड से वंचित लोगों को लाभ देने के लिए अन्न योजना संचालित किया है। इसके लिए फार्म भरवाया जाएगा। और योजना का लाभ दिलवाया जाएगा। ये बातें बातें डीएम नवनीत सिंह चहल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से कही।
बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भिक्षा मांगने वाले, घरेलू काम काज वाले, अनाथ, भूमिहीन सहित अन्य लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा अभियान चलाया जाएगा। जो 20 जनवरी तक चलेगा। बताया कि जनपद में कुल 52 हजार चार सौ 95 अंत्योदय और दो लाख, 97 हजार सात सौ 99 पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक है। बताया कि छह से 11 जनवरी तक जनपद में वंचित लोगों को राशनकार्ड की सुविधा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें नामित अधिकारी के अलावा सचिव, लेखपाल भी सहयोग करेंगे। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह, सीडीओ एके श्रीवास्तव, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।