फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की बैठक में कई प्रस्तावों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। औद्योगिक क्षेत्र रामनगर में शनिवार को रमन एग्रो एक्सपोर्ट प्रा0 लि0 के परिसर स्थित सभागार में रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिशन के अध्यक्ष शेषपाल गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कई प्रस्ताव पास हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि मुगलसराय की विधायक साधना सिंह ने पारित प्रस्ताव में औद्योगिक क्षेत्र के पास कटरिया से गणेश प्लाईवुड के बीच सर्विस रोड के निर्माण की संस्तुति की घोषणा की। इसके अलावा उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या के समाधान हेतु ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक, अग्रिशमन केंद्र की स्थापना हेतु आवंटित भूमि पर कार्य करने के लिए शासन से बजट की मांग औद्योगिक क्षेत्र के बाहर पटनवा से सिंघीताली होते हुए फेस 2 तक तथा पराग डेयरी से भारत इंफ्रा तक सड़क निर्माण के लिए प्रस्तावित बजट अनुमोदन के लिए लोकनिर्माण मंत्री के साथ वार्ता का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक आर के चौधरी ने की। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष शेषपाल गर्ग ने किया। संचालन सुरेश पटेल एवं धन्यवाद राकेश कुमार जायसवाल ने किया। बैठक में पी के शाह, श्री अरविन्द भालोटिया, श्री सुनील कुमार अग्रवाल, श्री सुरेन्द्र सोनी, श्री सिद्धार्थ जालान, श्री नरेन्द्र सिंह, श्री सी के झा, श्री रतन कुमार सिंह, श्री दिनेश गर्ग, श्री पियूष अग्रवाल, श्री रवि गुप्ता, श्री अंजनी अग्रवाल एवं श्री प्रदीप तुलस्यान जी ने रखा। बैठक में एएन तिवारी, अवधेश जयसवाल, अतुल मिश्रा, उमेश जयसवाल, अनिल तिवारी,राजीव चौरसिया, रित्विक जैन, राम सिंह, राजेश डोर्लिया, अभय अग्रवाल ने भाग लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें