कंदवा। संघर्ष, सुशासन और सबका साथ सबका विकास ही भाजपा का मूलमंत्र है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। गरीबों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के हित में कई जलकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। रविवार को कुंआ गांव में आयोजित जनचौपाल में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी गरीबों के उत्थान के लिए संवेदनशील है।गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उज्जवला गैस योजना, गरीब भाइयों की बेटियों की शादी के लिए 50000 का बीमा जो 21 वर्ष पूरे होने पर 20 लाख रुपए मिलेगा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विद्युतीकरण, सौभाग्य योजना चलाई है। वहीं मुख्यमंत्री ने किसानों की एक लाख रुपए तक फसली ऋण माफ करने का भी काम किया है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए जनता के बीच रहकर सबका साथ सबका विकास का नारे पर काम होगा। इस मौके पर धन्वंतरि बाबा, भगवती त्रिपाठी, राजू रतन सिंह, डिग्री बाबा, सिकन्दर मौर्या, रमाकांत तिवारी, जयनाथ तिवारी, कांता मौर्या मौजूद रहे ।