फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने सीएम के सचिव को गिनाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पिछड़े जिले में शामिल चंदौली और सोनभद्र के विकास कार्यों की समीक्षा करने आए सीएम के सचिव और जिले के तत्कालीन डीएम रह चुके मृत्युंजय कुमार नारायण को बुधवार को पूर्व सांसद रामकिशुन ने जिले की स्वास्थ्य सेवाएं, सिंचाई और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने फोन से वार्ता कर विकास योजनाओं एवं जनहित सुविधाओं के विकास में तेजी और सुधार लाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने भोगवार स्थित सामुदायिक अस्पताल की हालत खराब होने और बबुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधूरे निर्माण को पूरा कराने की मांग की। साथ ही बताया कि एकौनी सामुदायिक भवन बनकर तैयार है लेकिन चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं अदसड़ और चिरईगांव में 50-50 क्यूसेक के दो लिफ्ट कैनाल बनकर तैयार हैं लेकिन कुछ पाइप नहीं होने के कारण बंद पड़ा हुआ है। वहीं चंदौली में बनने वाला मेडिकल कॉलेज मिर्जापुर में शिफ्ट हो गया। कहा कि सैयदराजा में राजकीय बालिका महाविद्यालय बनकर तैयार है लेकिन वहां अब तक सत्र चालू नहीं किया गया। इसी तरह समितियों पर खाद-बीज किसानों को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें