फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के लिए होगा लाभार्थियों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के घरों में शौचालय निर्माण का सत्यापन कराया जाएगा। अपर आयुक्त ग्राम्य विकास नागेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर सत्यापन के बाद छूटे लाभार्थियों को शौचालय का लाभ देने का निर्देश दिया है। साथ ही आवास और शौचालय निर्माण में मानकों को शत् प्रतिशत पालन करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के लिए कराए गए बेस लाइन सर्वे के दौरान कई ऐसे लोग छूट गए है जिन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित किया गया है। लेकिन शासन स्तर से ऐसे लाभार्थियों को शौचालय का लाभ देने की पहल की गई है। इसके तहत आयुक्त ग्राम्य विकास ने 27 नवंबर को जिला प्रशासन को पत्र भेजकर लाभार्थियों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। अधिकारियों की टीम गठित कर आवास लाभार्थियों का सत्यापन कर रिपोर्ट शासन को भेजने के साथ ही छूटे लाभार्थियों के नाम बेस लाइन सर्वे में शामिल कराने का फरमान जारी किया गया है। इस संबंध में परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाएगा। इस दौरान छूटे लाभार्थियों की सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। साथ ही लाभार्थियों के नाम बेस लाइन सर्वे की सूची में शामिल कराकर शौचालय का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है और जल्द ही सर्वे कार्य चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें