फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता शिविर में दी विधिक नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को मुख्यालय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिला जज दिलीप सिंह यादव ने सामाजिक विसंगतियों से बचने और सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई। साथ ही विधिक नियमों की जानकारी दी । इसके पूर्व उन्होने महात्मा गांधा और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला जज दिलीप सिंह यादव ने कहा कि आज भारत में ऐसे आदर्श व्यक्तियों की कमी हो गई है जिन्हें युवा अपना रोल माडल मान सके। कहा कि युवाओं को चाहिए कि वह सामाजिक विसंगतियों , जाति व्यवस्था, बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाएं और उन्हें खत्म करने के लिए आगे बढ़े। कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा समाज के पीड़ित व्यक्तियों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए तमाम योजनाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्राधिकरण के सचिव अमित कुमार यादव ने कहा कि गांधी जी ने देश में सभी वर्गों के विकास के लिए सपना देखा। इसके लिए सभी को आगे बढ़ कर कार्य करना होगा। इस दौरान बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता महेंद्र प्रताप, बीईओ विजय यादव, प्रधानाचार्य पुष्पा यादव मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें