फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदान दिवस पर डीएम से सम्मनित हुए महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। स्वैच्छिक रक्तदान माह के अवसर पर सोमवार को जिला अस्पताल सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने किया। इस दौरान उन्होंने जिले के स्वास्थ्य महकमे को खून की उपलब्धता बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही इसके लिए उपकरण व अन्य संसाधन मुहैया कराने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान रक्तदान करने व उसके लिए अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग के अफसर प्रतिमाह रक्तदान शिविर आयोजित करें, ताकि रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। कहा लोगों में रक्तदान को लेकर जो भी भ्रांतियां हैं वह दूर होनी चाहिए। इसके लिए शहरी इलाकों के साथ-साथ गंवई क्षेत्र में विभिन्न तरीकों से जागरूकता लाने के प्रयास होने चाहिए। इसके बाद उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान की दिशा में सराहनीय कार्य व सहयोग देने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया। डीएम ने सीओ रेलवे सुरक्षा मेजर अमरेंद्र सिंह, मनोज कुमार पांडेय, डा. शैलेश श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। इस दौरान पीआरडी के 10 जवानों ने रक्तदान किया दिया। 20 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया। इस अवसर पर आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा, इंसपेक्टर बीएन मिश्रा, डा. अरविंद कुमार सिंह, डा. मनोज मिश्र, डा. दिनेश सिंह, संजय कुमार, अजीत सिंह, चंदा, चंद्रबली, राहुल, संध्या उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें