फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल दुर्घटना रोकने वाले नौ कर्मचारी डीआरएम के हाथों हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे स्थानीय मंडल के सभागार में आयोजित संरक्षा गोष्ठी में सितंबर माह में संरक्षा की दृष्टि से संभावित रेल दुर्घटना को बचाने में योगदान करने वाले नौ रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। डीआरएम पंकज सक्सेना ने कर्मचारियों को संरक्षा के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

डीआरएम ने कहा कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी सिर्फ मुहावरा नहीं बल्कि पूरी हकीकत है। इसके लिए प्रत्येक रेल कर्मचारियों को सावधान रहना होगा। रेलवे को पूरी तरह दुर्घटना रहित बनाना है। दुर्घटना रहित सुरक्षित यात्रा हम सभी का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। ऐसा नहीं है कि सुरक्षा सिर्फ एक विभाग का काम है। सभी कर्मचारी अपने काम के दौरान छोटी छोटी बातों पर ध्यान देंगे तो दुर्घटना की आशंका पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इस दौरान कर्मनाशा में तैनात पोर्टर अनंत कुमार, नबीनगर रोड पर स्टेशन मास्टर अनुराग कुमार,सैयदराजा के स्टेशन मास्टर अजहरूद्दीन मंसूरी, गया में तैनात लीवरमैन गणेश पासवान, पीडीडीयू नगर में आरआरआई में तैनात हेल्पर कमलेश विश्वकर्मा, जपला में पोर्टर असलम, टेक्निशियन सुनील कुमार, गया में तैनात गार्ड विशाल कुमार, जपला में तैनात पवन कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी केएन सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें