फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्य बहिष्कार करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनियां। शिक्षक और कर्मचरियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन बहाली मंच की बैठक शनिवार को क्षेत्र स्थित बीआरसी पर हुई। इसमें निर्णय लिया गया की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा नहीं करने के विरोध में 29 से 31 अगस्त तक संगठन के सभी लोग बांह में काली पट्टी बांधकर विद्यालय और कार्यालय में रहकर कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान अजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में शिक्षक व कर्मचारी पेंशन विहीन हो गए है। कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और बढ़ापे का सहारा भी है। फ़ैयाज अहमद ने कहा कि एक ही देश मे दो तरह का कानून है। कहा कि सांसद, विधायक एक दिन के लिए चुने जाने पर पेंशन के हकदार हो जाते हैं जबकि कर्मचारी वर्षों सेवा के बाद भी पेंशन नहीं है, इसलिए पुरानी पेंशन हमे भी चाहिए। इस अवसर पर अमरेंद्र पांडेय, अशोक यादव, सत्येंद्र सिंह ,शाहिद जमाल,कालिंदी पांडेय, जयकिशोर वर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, राकेश गुप्ता मौजूद रहे। संचालन मीनाक्षी दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें