फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रीकार में गंदगी मिलने पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार को भी विभिन्न ट्रेनों के पेंट्रीकार में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां एक ट्रेन से बीस पेटी गैर पंजीकृत ब्रांड के पानी बरामद किया वहीं कई ट्रेनों के पेंट्रीकार में गंदगी मिलने पर मैनेजर पर जुर्माना लगाया। बताया कि लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम अप ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस ट्रेन आई तो टीम के सदस्यों ने पेंट्रीकार में छापेमारी की। यहां गैर पंजीकृत बीस पेटी पानी बरामद हुआ। उसे जब्त कर लिया गया वहीं पेंट्रीकार में साफ सफाई न होने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसी तरह फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार में भी गंदगी मिलने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार की जांच की और साफ सफाई न होने पर चेतावनी दी। इसके बाद रेलवे स्टेशन के विभिन्न खान पान स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन स्थित एक स्टाल पर गंदगी मिलने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस अभियान से स्टाल संचालकों में खलबली की स्थिति रही। इस संबंध में स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। अभियान के दौरान सीएसजी अशोक अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें