फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय बाजार में छूट्टा पशुओं के आतंक से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। स्थानीय बाजार में जीटी रोड पर छुट्टे पशुओं से परेशानी हो रही है। सड़क पर पशुओं के बैठे रहने की वजह से आए दिन जाम लगता है और दुर्घटनाओं में लोग जख्मी हो रहे हैं। बावजूद इसके सड़क पर बैठने वाले पशुओं के लिए न तो पालिका प्रशासन कार्रवाई कर रही है और न ही जिला प्रशासन की ओर से पहल की जा रही है।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल नगर (मुगलसराय) पालिका की आबादी करीब दो लाख है। जिले में एक मात्र नगर होने की वजह से पूरे जिले के लोग खरीददारी के लिए मुगलसराय आते हैं। यही नहीं वाराणसी जाने के लिए भी इसी रास्ते से लोग जाते हैं। ऐसे में जीटी रोड पर अत्यधिक दबाव है। सड़क पर छुट्टे पशुओं के होने और बेतरतीब ढंग से सड़क पर वाहन खड़ी कर सवारियों को भरने की वजह से आए दिन जाम लगता है। नगर के एलबीएस कटरा, स्टेशन गेट, नई सट्टी के समीप जीटी रोड पर तमाम छुट्टा पशु बैठे रहते हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। कई बार सांड़ आपस में लड़ जाते हैं और सड़क दुर्घटना हो जाती है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि जल्द ही इसके लिए उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें