मुगलसराय। बहुजन समाज पार्टी के मुगलसराय विधान सभा प्रभारी अखिलेश सिंह चौहान का मंगलवार को नगर के गांधी कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बसपा मुखिया ने युवा को मुगलसराय विधान सभा प्रभारी बनाकर पार्टी को मजबूत किया है। अखिलेश के साथ युवा जुड़ाव महसूस करेंगे और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान अखिलेश चौहान ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों के हिसाब से काम करेंगे। कहा कि आम लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। इस मौके पर तेजबहादुर मणि, रामविलास, पवन जायसवाल, अनुपम, सौरभ, संजय जायसवाल, महेन्द्र चौहान, आशुतोष सिंह, अजय चौहान, विजय चौहान, गरिहा चौहान, अंकुर जायसवाल, विशाल, सुशील, रमेश चौहान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कयामुद्दीन अंसारी ने और संचालन रवि कुमार ने की।