सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कालेज में 26 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। शासन के निर्देश पर परीक्षा से पूर्व कक्षाओं में सीसी कैमरा लगाया जा रहा था। इसी दौरान शनिवार छात्रों का एक गुट ने सीसी कैमरा लगवाने के कार्य को रोकवा दिया। वही छात्रों का दूसरा गुट छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में सीसी कैमरा लगाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शासन के निर्देश का हवाला देते हुए छात्रों को शांत कराया।
शासन की ओर से माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा की तरह स्नाकोत्तर महाविद्यालयों में परीक्षा के दौरान सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में विद्यालय प्रशासन द्वारा सीसी कैमरा लगवाया जा रहा था। शनिवार को छात्रों का एक गुट कालेज में साफ सफाई व अन्य मांगों को लेकर सीसी कैमरा लगवाने का विरोध शुरू कर दिया। वही छात्रों का दूसरा गुट सीसी कैमरा न लगने पर परीक्षा सेंटर अन्य स्कूलों में चले जाने के डर से छात्र संघ अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में सीसी कैमरा लगवाने की मांग करने लगा। मामला बढ़ने पर छात्रों ने सौ नंबर सहित कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। काफी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने छात्रों को समझा कर शांत कराया। इस संबंध में प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिये शासन द्वारा सीसी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया गया है। साफ सफाई के लिये हर कक्षाओं में कर्मचारी नियुक्त किया गया है।
आखिर छात्रों का गुट क्यों किया हंगामा
महाविद्यालय में छात्रों के बीच चर्चा का विषय बना रहा कि जब हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में सीसी कैमरा लग सकता है। तो बीए और स्नाकोत्तर की परीक्षा में क्यों नहीं। जबकि छात्रों एक गुट छात्र- छात्राओं के हित की बात कर रहा था। फिर छात्रों का एक गुट क्यों किया हंगामा इस बात की चर्चा जोरों पर रहा।