फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में रविवार की रात 9 बजे इन्वर्टर ठीक करते समय करेंट की चपेट में आने से अमन सिंह (18) की मौत हो गई। इस घटना से घर और गांव में कोहराम की स्थिति है।
विज्ञापन

कस्बा में पान की दुकान चलाने वाले संतोष मौर्य के दो पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र अमन यूपी कालेज वाराणसी में 12वीं का छात्र था। वह दशहरा की छूट्टी में घर आया था। रविवार को बिजली गुल थी। रात में नौ बजे बिजली आई लेकिन बल्ब नहीं जला। इस पर वह इन्वर्टर को देेेखने लगा। इन्वर्टर चार्ज नहीं हो रहा था। ऐसे में वह उसे ठीक करने लगा और प्लग बोर्ड में लगा रहा था। तभी तार में करेंट आ गया और अमन उसकी चपेट में आ गया। शोर सुनकर परिवार वाले पहुंचे और किसी तरह उसे तार से अलग किया। गंभीर रूप से झुलसे अमन को समीप के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां डाक्टरों ने चेकअप के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता कौशल्या का रोते रोते हाल बेहाल हो गया वहीं पिता संतोष और बड़ा भाई अंकित भी सदमे मेें हैं। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें