फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के पांचवे स्वरूप स्कंद माता की हुई पूजा अर्चना

विज्ञापन
पूजा
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन माता के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की पूजा अर्चना की गई। वहीं देवी मंदिरों पर पहुंच कर शक्ति उपासकों ने माता को याद किया। महिलाओं ने शाम के वक्त देवी मंदिरों में माता के भक्ति की ज्योति जगाई। दिन भर देवी मंदिर माता के जयकारे से गूंजते रहे।
मां जगदंबे की अराधना से पूरा जिला भक्तिमय रहा है। नवरात्र के पांचवें दिन घरों में स्थापित कलश में माता के पांचवें स्वरूप स्कंद माता का आवाहन किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की गई। शेरोवाली माता की अराधना में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां की भव्य आरती उतारी गई। नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर, रविनगर, नई बस्ती, कैलाशपुरी, शाहकुटी, कैथापुर, परशुरामपुर, अमोघपुर, गल्ला मंडी, एलबीएस पार्क स्थित संकट हरण दरबार सहित विभिन्न देवी मंदिरों में सूर्योदय के पहले ही भक्तों की भीड़ जुट गई। इसी तरह रेलवे कालोनी के आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, प्लांट डिपो, लोको कालोनी, यूरोपियन कालोनी, डीजल कालोनी सहित विभिन्न कालोनियों में स्थित मंदिरों पर भक्तों ने शीश नवाए और विधि विधान से माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान देवी मंदिरों को विद्युत झालरों और फूल मालाओं से सजाया गया।
विज्ञापन

शिकारगंज। स्थानीय कस्बा स्थित पुलिस चौकी के सामने श्री श्री दुर्गा पूजा समिति शिकारगंज के बैनर तले 24 वर्षों से लगातार नवरात्र के महीने में मां दुर्गा पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
यहां पर पूजन की परंपरा 1994 में विजय सिंह यादव ने शुरू की थी। समिति के अध्यक्ष संतोष मोदनवाल ने बताया कि दुर्गा पूजा की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। बरसात से बचने के लिए वाटर प्रूफ पंडाल का निर्माण कराया जा रहा हैं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। पूजा समिति में संस्थापक विजय सिंह यादव, संरक्षक रमायन दास, उपाध्यक्ष आशीष केशरी, महामंत्री कृष्णमुरारी जायसवाल, कोषाध्यक्ष रवि प्रकाश, सोनू मोदनवाल आदि शामिल हैं।
मुगलसराय। दुर्गा पूजा मेला 27 सितंबर से शुरू हो रहा है। पंडालों को पूजा समिति के सदस्य अंतिम रूप दने में लगे हैं। वहीं पंडालों के आस पास विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की गई है।
विज्ञापन

नगर में इंडियन इंस्टीट्यूट, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी, अफीम कोठी रोड, लाठ नंबर एक और दो, परमार कटरा, रविनगर, पटेलनगर, चंदासी सहित अन्य स्थलों पर भव्य मेला लगता है। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी में दुर्गा पूजा पंडाल के पास आकाशीय झुला, ब्रेक डांस, ट्वाय ट्रेन आदि लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें