फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

352 किसानों को मिला प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना अंतर्गत सोमवार को सदर ब्लाक परिसर में ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर तहसील क्षेत्र के 352 लघु और सीमांत किसानों को योजना के तहत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अधिकांश किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया जा चुका हैं। शेष किसानों का प्रमाण पत्र बैंकों को प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ अनिरुद्घ सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार मिलकर किसानों के हित में कार्य कर रहीं हैं। पूरे प्रदेश में 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है। वहीं जनपद में प्रथम चरण में लगभग तीन हजार किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के 99 प्रतिशत किसानों को प्रथम चरण में ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। शेष एक प्रतिशत किसानों का प्रमाण पत्र बैंकों को भेज दिया गया है। जिलाधिकारी स्तर से सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दे दिया गया है कि वह अपने-अपने बैंक शाखाओं से जुड़े लाभार्थी किसानों से संपर्क कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान करें। कहा कि जनपद में पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों का चयन कर उन्हें योजना से लाभांवित किया गया है। बताया कि योजना में पहले उन किसानों का चयन किया गया जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े थे। इस अवसर पर कृषि उप निदेशक आरके सिंह, एसडीएम सदर विकास कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें