फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोका अगस्त माह का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में अनिवार्य रूप से झंडारोहण करने के निर्देश के बाद भी मदरसा संचालकों ने अल्प संख्यक कल्याण विभाग को ध्वजारोहण संबंधी सीडी उपलब्ध नहीं कराई है। विभाग की ओर से जनपद के 70 मदरसों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिया गया था। हालांकि विभाग ने सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे 39 मदरसों का अगस्त माह का भुगतान रोक दिया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि बगैर सीडी या फोटो उपलब्ध कराए किसी भी मदरसे को भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में कुल 70 मदरसे संचालित होते हैं। इसमें 39 मदरसे भारत सरकार की मदरसा आधुनिकीकरण योजना से जुड़े हैं। इसमें तीन मदरसे एडेड हैं। आधुनिकीकरण योजना से जुड़े प्रत्येक मदरसे के तीन अध्यापकों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से मानदेय भी दिया जाता है। इस वर्ष प्रदेश सरकार के मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से निर्देश जारी किया गया था कि मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर अनिवार्य रूप से ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकार विजय प्रताप यादव ने बताया कि सभी मदरसों को निर्देश दिया गया था कि वह स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की सीडी या फोटो कार्यालय को उपलब्ध कराएं, लेकिन अभी तक किसी भी मदरसे ने सीडी या फोटो नहीं दिया है। कार्यवाही स्वरूप मदरसों का भुगतान रोक दिया गया है जो सीडी मिलने के बाद ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें