मुगलसराय (चंदौली)। ईस्ट सेंट्रल रेलवे महागठबंधन यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों की गेट मीटिंग डाउन यार्ड के डाउन हंप पर हुई। इसमें ट्रैक मैंनों के शोषण पर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस मौके पर ट्रैक मैन, गैंगमैन के लिए छांव की व्यवस्था और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की।
मीटिंग में स्वामीनाथ यादव ने कहा कि ट्रैक मैनों का लगातार शोषण किया जा रहा है। आज जहां देेेश विकास की ओर अग्रसर है वहीं ट्रैक मैन गैंगमैन कुंए और हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं। सुरक्षा के लिए हेलमेट, चमड़े का हैंडग्लब्स, हेलमेट, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होरही है। आरएन सिंह यादव ने कहा कि चालकों पर दबाव बनाकर शंटिंग का काम कराया जा रहा है। थोड़ी सी असावधानी पर भी दंड दिया जा रहा है। शिवकुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को नाइट ड्यूटी भत्ता नहीं दिया जा रहा है। केंद्रीय सहायक महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारी यूनियनों ने कर्मचारी हितों के मुद्दों पर कर्मचारियों को धोखा दिया है। इस मौके पर उपेन्द्र सिंह, विनायक सिंह, विजय कुमार, आरसी सिंह, कैलाश, मीना, हरिकेश मीणा, विनोद यादव, उदयचंद, संतोष गोंड, पवन कुमार, सिराज अहमद, बबलू यादव, बृजेश पाल, रामाश्रय प्रसाद, अतुल कुमार, लल्लन सिंह, सुदामा यादव, अरविंद आदि उपस्थित रहे।