मुगलसराय (ब्यूरो)। अलीनगर थाना क्षेत्र के भूपौली गांव में कुछ महिलाओं ने पहले विश्वास जमाया फिर साफ करने के नाम पर छह महिलाओं के गहने लेकर फरार हो गई। ठगी की शिकार महिलाएं सोमवार से ही महिलाओं की तलाश कर रही है। महिलाएं अब पुलिस में शिकायत करने का मन बना रही है।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले गांव में बर्तन आदि साफ करने के लिए दो तीन महिलाएं पहुंची। उन्होंने घरों से पीतल आदि के बर्तन लेकर साफ कर दिया। यही नहीं टूटे फूटे बर्तन को कुछ रूपये लेकर बदल दिया। इसके बाद महिलाएं लगातार गांव में पहुंचने लगी और कुछ लोगों से बर्तन लेकर अपने साथ गई और दूसरे दिन बर्तन साफ कर ला कर दे दी। इसके बाद महिलाओं ने चांदी के पायल आदि साफ करने लगी। इस तरह महिलाओं का विश्वास जीत लिया। सोमवार को गांव की लक्ष्मीना, उर्मिला, संजू, ऊषा व सुदामी से जेवरात साफ करने के नाम पर चार झुमका, चार पायल, तीन चांदी की चेन, दो बेरवा सहित अन्य जेवरात अपने साथ साफ करने के नाम पर लेकर चली गई। इसके बाद महिलाएं अब तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद महिलाएं ठग महिलाओं को खोज रही है।