चकिया। क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के दिरेहूं गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में दो पक्षाें के बीच चल रहे विवाद के स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने मामूली मामले में गांव के लोगों के ऊपर लादे गये फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग विधायक से की। जिसपर विधायक ने पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर बात कर मुकदमों को वापस लेने को कहा।
दिरेहूं गांव में हनुमान मंदिर के पास विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में महीनो से जारी विवाद को देखते हुए शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने गांव का दौरा कर विवादित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण रामअवध गोड़, बसंती देवी, बनारसी मौर्य, राजाराम यादव, दीपक पासवान, रामजी पासवान, अलीम शाह सहित ग्रामीणों ने विधायक से इस प्रकरण में पुलिस द्वारा कई लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की शिकायत की। जिसपर विधायक ने पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर बात कर निर्दोष लोगों पर से मुकदमा हटाने को कहा। निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य डा. प्रदीप मौर्या, नागेश पांडेय, भोला मौर्या, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।