फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी की समस्याओं से रूबरू हुए विधि न्याय राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। विधि न्याय एवं सूचना राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी शुक्रवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान वे अचानक सदर कचहरी पहुंचकर अधिवक्ता समाज के लोगों से मिले। उन्होंने बार सभागार में अधिवक्ताओं संग बैठक कर उनकी समस्याएं जानी और कचहरी परिसर का भ्रमण किया। परिसर में गंदगी और जल जमाव देख नाराजगी जताई । परिसर के हालात को देखकर राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी हेमंत कुमार को बुलाया और तत्काल कचहरी परिसर में इंटरलाकिंग बिछवाने व नाली निर्माण कराने की बात कही। कहा कि न्यायालय भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

विधि न्याय एवं सूचना राज्यमंत्री शुक्रवार की दोपहर अचानक कचहरी परिसर पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जलजमाव, कीचड़ व फिसलन सहित अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि विषम परिस्थितियों में अधिवक्ता वादकारियों को न्याय दिलाने का काम करते चले आ रहे हैं। प्रशासन से फरियाद व शिकायत के बाद भी समस्याएं दूर नहीं हुईं। कचहरी परिसर के निरीक्षण के दौरान चहुंओर कीचड़, फिसलन और गंदगी पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई। साथ ही जिलाधिकारी को मौके पर बुलाकर परिसर में इंटरलाकिंग और नाली बनवाने का निर्देश दिया। कहा कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार शासन को भेजें। मंडलायुक्त से वार्ता कर प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई जाएगी, ताकि समस्याओं से निजात दिलाई जा सके। कहा कि पिछली सरकार के दौरान धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को भाजपा सरकार तेजी से पूरा करने का कार्य कर रही है। उन्होंने जनपद में शीघ्र न्यायालय भवन निर्माण का कार्य शुरू कराने का वादा किया। कहा कि कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों से वार्ता कर निर्माण कार्य में आने वाली मुश्किलों को दूर करने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान सिविल बार अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, शशिशंकर सिंह, मुरलीधर सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, झनमेजय सिंह, राकेश रत्न तिवारी खालिद वकार आबिद, नीरज भृगुवंशी, ट्विंकल सिंह, भोला पाल, रणधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें